दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

शकरपुर मेन मार्केट की सड़क चुनावी हवा हवाई का शिकार

अमर संदेश, दिल्ली। शकरपुर मेन मार्केट की सड़क के पुनर्निर्माण का उद्घाटन हुए 4 महीने पूरे होने को हैं किन्तु आज तक इसके निर्माण में सिर्फ चंद मीटर का नाला ही बना है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मानवाधिकार विभाग के चीफ मिडिया कोअॉर्डिनेटर अशोक शर्मा का कहना है कि नवंबर, 2019 के प्रथम सप्ताह में आप के पूर्व स्थानीय विधायक नितिन त्यागी ने चुनावी हवा में इस रोड के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन किया था किन्तु चार महीने पूरे होने को हैं अभी तक कुछ मीटर के नाले का ही निर्माण कार्य हुआ है। पूरी मार्केट तोड़-फोड़ से निकले मलवे तथा नाले से निकली गाद से अटी पड़ी है। काम की मौजूदा सुस्त रफ्तार को देखते हुए, अभी इस कार्य के पूर्ण होने में कई महीने का और समय लग सकता है। पूरी मार्केट में फैली गाद तथा मलवे की वजह से मार्केट के दुकानदारों को जहां भारी नुकसान हो रहा है वहीं स्थानीय नागरिकों को तथा ग्राहकों को भी आये दिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Share This Post:-
Post Views: 12 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *