दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

केजरीवाल सरकार की कथनी और करनी के खिलाफ पोल खोल अभियान तहत क्षेत्र की लोग से मिली – बबली मंमगाई

संगीता रावत पूर्वी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली की हर विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली की केजरीवाल सरकार की नीतियों के खिलाफ पोल खोल अभियान बड़े जोर शोर से चलाया जा रहा है,

इसी के मध्य नजर भाजपा मयूर विहार जिला मंदिर प्रकोष्ठ की सह संयोजक बबली ममगाईं ने अपनी पूरी टीम के साथ जनता की समस्याओं को जाना और दिल्ली में झूठे वादे करने वाले केजरीवाल की विभिन्न मुद्दों पर पोल खोल अभियान चलाया।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिला प्रचार प्रसार संयोजक उदय ममगाईं राठी ने जनता की राय ली वर्तमान सरकार के प्रति तो पाया कि सभी लोग इन की करनी और कथनी से परेशान है। दिल्ली सरकार की नीतियों से, जनता ने कहा पानी का बिल जो पहले आता था वो ले मगर पानी पहले जैसा दे दो, किरायेदारों ने कहा हमको क्या दिया दिल्ली सरकार ने न कोरोनकाल में किराया माफ कियां न हमको आजतक फिरी बिजली भी नहीं मिल रही है, न पानी, हम लोग आज भी बिजली का 9 से 10 रुपये यूनिट बिल दे रहे हैं, फिर हमारे लिए क्या किया दिल्ली सरकार ने, हम गरीबों के बच्चों की फीस भी दो साल की माफ कर देते विशेष धर्म की बच्चों की उन्होंने माफ की है। क्या दिल्ली सरकार भेदभाव नही कर रही आम जनता के साथ, कुछ लोगों का कहना था जब मौलवियों को वेतन मिल सकता है तो मन्दिर के पुजारियों से ही भेदभाव क्यों, क्या हम दिल्ली की जनता नही क्या दिल्ली सरकार हमारी नही,
इस मौके पर श्रीमती बबली ममगाईं ने घर घर जाकर जनता की समस्या सुनी और दिल्ली में जनता के साथ हो रहे अन्याय अपनी लड़ाई लड़ने का अभियान शुरू किया है, श्रीमती ममगाई ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मात्र एक स्कूल को मॉडल की तरह बना दिया जबकि 100 मीटर पर दूसरी स्कूल खस्ता हाल में है, एक भी वादे दिल्ली सरकार पूरा नही कर पा रही है भाजपा द्वारा चलाए जा रहे पोल खोल अभियान के अवसर पर अनेकों कार्यकर्ता इस अभियान में बबली ममगाईं के साथ जुड़े।सबने एक साथ मिलकर दिल्ली सरकार के खिलाफ अभियान रोज घर घर दस्तक देगा। इस मौके पर जब अमर संदेश ने भाजपा की जुझारू और कर्मठ नेत्री श्रीमती बबली मंमगाई बात की तो उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हमारा यह अभियान आगे भी चलता रहेगा उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पीने की पानी की बहुत बड़ी समस्या चल रही है जिसके ऊपर भी दिल्ली सरकार का कोई सकारात्मक प्रयास नहीं दिख रहा है उन्होंने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *