उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

गढ़सलाण विकास समिति द्धारा यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र मे मास्क वितरण किये गये

कोटद्धार।यमकेश्वर विधानसभा के दुगड्डा, द्वारीखाल और यमकेश्वर सहित तीनों विकासखण्ड के अन्तर्गत जनहित में कार्यरत सामाजिक संस्था “गढ़सलाण विकास समिति पंजी० दिल्ली के पदाधिकारियों, अध्यक्ष राजेश राणा, उपाध्यक्ष हरेन्द्र रौथाण और महासचिव वी०पी०भट्ट ‘सलाणी’ के द्वारा आयोजित एवं “यूनाईटेड वे ऑफ बैंगलोर” के सौजन्य से तथा “मानव सेवा समिति पंजी०” दिल्ली के माध्यम से,

कोविड-19 की रोकथाम में संग्लग्न यमकेश्वर विधानसभा के तीनों विकासखण्ड मुख्यालयों के कोरोना योद्धाओं हेतु, जैसे- सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों व सभी कर्मचारियों, तहसीलों के अधिकारियों व अन्य सभी कर्मचारियों, सरकारी स्कूलों के अध्यापकों, आशा कार्यकर्तियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं आदि को 01.12.2020 से 04.12.2020 तक, निःशुल्क, N-95 कोरोनारोधक मास्क का वितरण किया गया है,

तथा यमकेश्वर के बाकी क्षेत्रों में 5-6 दिसम्बर को वितरण किया जायेगा। समस्त कोरोना योद्धा, इस कोरोनाकाल में संस्थाओं द्वारा किए जा रहे उक्त सामाजिक कार्य की सराहना कर रहे हैं।

Share This Post:-
Post Views: 8 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *