दिल्लीराष्ट्रीय

राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन पर ओएनजीसी को मिला प्रथम पेट्रोलियम राजभाषा पुरस्कार

Amar sandesh नई दिल्ली। राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन, कार्यालयी कार्यों में हिंदी के बढ़ते प्रयोग और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024-25 का प्रथम पेट्रोलियम राजभाषा पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2022-23 के लिए प्रोत्साहन कप से भी सम्मानित किया गया।

यह प्रतिष्ठित सम्मान केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ओएनजीसी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण कुमार सिंह को प्रदान किया।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि “हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है और हिंदी में कार्य करके हम गौरव का अनुभव करते हैं।” उन्होंने राजभाषा हिंदी के प्रभावी उपयोग को सुशासन,

जनसंपर्क और प्रशासनिक दक्षता का महत्वपूर्ण माध्यम बताया तथा सभी सार्वजनिक उपक्रमों से हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया।

ओएनजीसी को मिला यह सम्मान संगठन में हिंदी के निरंतर संवर्धन, कार्यालयी कार्यों में सहज एवं प्रभावी प्रयोग तथा राष्ट्रहित के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह उपलब्धि न केवल ओएनजीसी के लिए, बल्कि राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और सरकारी कार्यों में उसके प्रभावी उपयोग की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

भाषा में सरलता, कार्य में उत्कृष्टता और संकल्प में राष्ट्रहितइसी मूल भावना के साथ ओएनजीसी लगातार राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप उसे यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *