राज्यराष्ट्रीयहरियाणा

मनोहर लाल ने फोर्टेशिया ग्रुप के शिव गर्ग को किया सम्मानित

रोहतक। जी मीडिया द्वारा रोहतक में आयोजित ‘इमर्जिंग हरियाणा’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने फोर्टेशिया ग्रुप के शिव गर्ग को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्योंं के लिए सम्मानित किया। शिव गर्ग को यह सम्मान हरियाणा राज्य में रियल एस्टेट के विकास में फोर्टेशिया ग्रुप के उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उनके सम्मान में दिया गया। जी मीडिया ग्रुप द्वारा 15 सितम्बर को रोहतक में आयोजित ‘इमर्जिंग हरियाणा’ कार्यक्रम में आतिथ्य, शिक्षा, व्यवसाय और रियल एस्टेट के उद्योगों की प्रमुख हस्तियों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। फोर्टेशिया ग्रुप के चैनल पार्टनर यूनाइटेड रियलर्टस प्रमुख मनीष जैन एवं विकास सिंघल ने कंपनी प्रमुख शिव गर्ग को मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए ‘इमर्जिंग हरियाणा’ सम्मान के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि फोर्टेशिया समूह के प्रबंध निदेशक संदीप मंगला और निर्देशक मनोज गोयल को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हरियाणा के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग, हरेरा पंचकूला और हरेरा गुरुग्राम द्वारा नारदको हरियाणा और क्रेडाई हरियाणा के सहयोग से गत 25-26 फरवरी 2022 को आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया जा चुका है। डीडीजेएवाई परियोजना को डेढ़ साल से कम के रिकार्ड समय के भीतर पूरा किया गया।
कंपनी के निदेशक संदीप मंगला ने कहा कि फोर्टेशिया ग्रुप इस तरह के प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त करके बहुत ही सम्मानित महसूस कर रहा है। फोर्टेशिया ग्रुप ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी वाणिज्यिक और आवासीय परियोजनाओं के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार किया है तथा हरियाणा की नींव को मजबूत करना जारी रखा है। फोर्टेशिया समूह द्वारा रोहतक, बहादुरगढ़, जीद और यमुनानगर में शानदार आवासीय योजनाओं का निर्माण किया गया है। फोर्टेशिया समूह ने उस भावना को बरकरार रखा है जिसमें हमेशा समावेशी विकास को बढ़ावा दिया जाए। फोर्टेशिया ग्रुप रियल एस्टेट समुदाय, कर्मचारियों, भागीदारों और अन्य हितधारकों के लिए एक प्रेरणा बन गया है। फोर्टेशिया ग्रुप का विकास पिछले 5 वर्षों से हरियाणा के विकास के साथ जुड़ा हुआ है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *