दिल्लीराष्ट्रीय

रियल-रील हीरो का महाकुंभ: नेवी चीफ और कैलाश खेर की मौजूदगी में ताज पैलेस बना राष्ट्र सेवा का मंच

Amar sandesh नई दिल्ली।राजधानी स्थित ताज पैलेस होटल में “7वां सिक्स सिग्मा लीडरशिप समिट एवं एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026” का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने सिक्स सिग्मा द्वारा हिमालयी क्षेत्रों, विशेषकर कैलाश मानसरोवर में 19,000 फीट की ऊंचाई तक उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं की सराहना करते हुए इसे राष्ट्र सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

इस अवसर पर एडमिरल त्रिपाठी ने डॉ. प्रदीप भारद्वाज और डॉ. हर्ष गुप्ता को ‘नेवी चीफ कमेंडेशन’ से सम्मानित किया तथा भारतीय नौसेना के साथ डाइविंग और रेस्क्यू प्रशिक्षण में सहयोग की घोषणा भी की।

समिट में बॉलीवुड और सेना के शौर्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर और अभिनेता राजपाल यादव की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में हेमा मालिनी, जया प्रदा, राणा दग्गुपति, रणजीत, दिलेर मेहंदी, गणेश आचार्य और योगेश लखानी सहित कई जानी-मानी हस्तियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना, आईटीबीपी और सीआईएसएफ के वीर अधिकारियों को उनके साहस और राष्ट्र सेवा के लिए सम्मानित किया गया। वहीं नौसेना और सीआईएसएफ बैंड की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को ऊर्जा और गर्व से भर दिया।

इस महा-आयोजन में देश-विदेश से आए 1000 से अधिक डॉक्टर, नीति-निर्माता, उद्योगपति और विभिन्न क्षेत्रों के लीडर्स ने भागीदारी की। ‘सिक्स सिग्मा एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ के तहत विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को सम्मानित किया गया।

आयोजक डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि यह समिट रियल और रील हीरो के सम्मान के साथ-साथ “ऑपरेशन सिंदूर” की गौरवगाथा को समर्पित है। उन्होंने बताया कि सिक्स सिग्मा का उद्देश्य सेवा, समर्पण और उत्कृष्टता के माध्यम से देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

Share This Post:-
Post Views: 24 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *