Mumbai में आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री भारत सरकार श्रीमती निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट कहा कि किसी बड़े एक्सचेंज, डिपॉजिटरी, क्लियरिंग कॉरपोरेशन या ब्रोकर पर सफल साइबर हमला पूरे बाजार तंत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे संपत्तियों का नुकसान और निवेशकों के विश्वास में भारी गिरावट आ सकती है। उन्होंने चेताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित साइबर हमले अब अधिक तेज, अनुकूलनीय और जटिल होते जा रहे हैं, जिससे जोखिम कई गुना बढ़ गया है।