दिल्लीराष्ट्रीय

“राजघाट गांधी दर्शन में गूंजा ‘एक टुकड़ा पाप’, मलंगिया महोत्सव में नीरा कुमारी झा के निर्देशन ने जीता दर्शकों का दिल”

अमर चंद्र

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी दर्शन के सत्याग्रह सभागार में इन दिनों मलंगिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित मलंगिया महोत्सव पूरे गरिमामय अंदाज में जारी है। महोत्सव के अंतर्गत सुप्रसिद्ध नाटककार महेंद्र मलंगिया द्वारा लिखित 35 नाटकों का मंचन किया जा रहा है, जिसमें मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक सरोकारों की झलक साफ दिखाई दे रही है।

इसी श्रृंखला में आज नाटक “एक टुकड़ा पाप” का अत्यंत सुसंपन्न, प्रभावशाली और भावनात्मक मंचन हुआ। इस नाटक की निर्देशिका नीरा कुमारी झा रहीं, जिनके सशक्त निर्देशन ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया।नाटक के सभी कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को बहुत ही प्रभावित किया।

करीब 45 मिनट की इस प्रस्तुति में गरीबी, अशिक्षा, बाल-मन की आकांक्षाएं और अभिभावकों की जिम्मेदारी जैसे विषयों को बेहद मार्मिक ढंग से मंचित किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावुक कर दिया और उन्हें आत्ममंथन के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर निर्देशिका नीरा कुमारी झा ने अपने बयान में कहा, “थिएटर केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का सशक्त जरिया है। ‘एक टुकड़ा पाप’ के माध्यम से हमने यह दिखाने का प्रयास किया है कि बच्चों के जीवन में माता-पिता की छोटी-सी लापरवाही भी बड़े परिणाम ला सकती है। हमारा उद्देश्य समाज को संवेदनशील बनाना और अपनी लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।”

उन्होंने आगे कहा कि मलंगिया फाउंडेशन लगातार ऐसे आयोजनों के माध्यम से महेंद्र मलंगिया की रचनाओं को राष्ट्रीय मंच दे रहा है और आने वाले समय में इसे और व्यापक स्तर पर ले जाने की योजना है।

नाटक का नाम:- एक टुकड़ा पाप

पात्र परिचय

माय :-नीरा कुमारी झा

पिता: मुकेश दत्त

बेटा ,अभिषेक आयुष झा

युवक गगन नारायण झा

गिरगिट लोकमान्य झा,

मेकअप आर्टिस्ट :- अन्नू झा और कल्पना

,म्युजिक आर्टिस्ट:वैशाली झा,लाइटिंग : मन्नु झा

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कला प्रेमी उपस्थित रहे और सभी ने इस प्रस्तुति की सराहना की। यह महोत्सव न केवल सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का मंच बन रहा है, बल्कि समाज को आईना दिखाने वाला एक सशक्त आंदोलन भी सिद्ध हो रहा है।

Share This Post:-
Post Views: 44 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *