दिल्लीराष्ट्रीय

नई दिल्ली में होगा सकारात्मक भारत का महाकुंभ, 11वां वार्षिक ‘कॉनक्लेव ऑन पॉजिटिविटी’ 27 दिसंबर को

डॉ. आशुतोष कर्नाटक के मार्गदर्शन में शिक्षा, समाज और विकसित भारत की दिशा में सशक्त संवा

 

अमर चंद्र

नई दिल्ली |प्लस अप्रोच फाउंडेशन के तत्वावधान में 11वां वार्षिक कॉन्क्लेव ऑन पॉजिटिविटी (SDG-0) बड़े ही भव्य एवं प्रेरणादायी वातावरण में आयोजित होने जा रहा है। यह वार्षिक आयोजन समाज में सकारात्मक सोच, समावेशी विकास और “गुड टू ग्रेट, पॉजिटिव इंडिया” के संदेश को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने का कार्य करता है।

यह कॉन्क्लेव 27 दिसंबर 2025, शनिवार को प्रातः 9:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक नई दिल्ली स्थित सी. डी. देशमुख ऑडिटोरियम, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, मैक्स मूलर मार्ग, लोधी एस्टेट में आयोजित होगा। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, प्रशासनिक अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, मीडिया जगत के वरिष्ठ पत्रकार तथा समाजसेवी विचारक सहभागिता करेंगे।

कॉन्क्लेव का मार्गदर्शन डॉ. आशुतोष कर्नाटक, संस्थापक (SDG-0) द्वारा किया जा रहा है, जो भारत सरकार के एक उच्च अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देने के उपरांत भी समाज के प्रत्येक वर्ग और देश के प्रत्येक क्षेत्र के लिए निरंतर कार्यरत हैं। उन्होंने अपना बहुमूल्य समय एवं जीवन का अनुभव शिक्षा, विकास, सामाजिक समरसता और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने हेतु समर्पित किया है।

इस अवसर पर देश के विशिष्ट वक्ताओं में श्री सुनील शास्त्री, ले. जनरल संजय कुलकर्णी (सियाचिन कीर्ति), श्री प्रभ दास (एमडी एवं सीईओ, HMEL), वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, सुश्री निधि कुलपति, सुश्री त्रिप्ती सोमानी एवं श्री सुरेन्द्र शर्मा जैसे प्रख्यात नाम शामिल रहेंगे।

कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक संगठनों की भूमिका को भी रेखांकित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सस्ता उत्तराखण्ड जैसी संस्थाएं उन मेधावी बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, जो पढ़ाई में उत्कृष्ट होते हुए भी आर्थिक तंगी के कारण आगे नहीं बढ़ पाते। सस्ता उत्तराखण्ड ऐसे विद्यार्थियों की जांच-परख कर उन्हें डिप्लोमा, तकनीकी शिक्षा, मेडिकल एवं अन्य उच्च शिक्षाओं की दिशा में मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान कर उनके भविष्य को संवारने का कार्य कर रही है।

कॉन्क्लेव में शिक्षा, सामाजिक उत्तरदायित्व, सकारात्मक सोच, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर सार्थक संवाद होगा, जो समाज के हर वर्ग को प्रेरणा देने वाला सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में सहभागिता पंजीकरण के माध्यम से ही सुनिश्चित की जाएगी। आयोजन की अध्यक्षता आर. सी. गुप्ता (चेयरमैन, प्लस अप्रोच फाउंडेशन) द्वारा की जा रही है।

Share This Post:-
Post Views: 3 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *