Wednesday, November 4, 2026
Latest:
उत्तराखण्ड

बड़खेत में शिक्षाविद् स्व. गोविन्द राम घिल्डियाल की 97वीं जयंती पर शिक्षक व छात्र सम्मानित

अमर चंद्र

दिल्ली/कोटद्वार।आधारशिला संस्थान के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज, बड़खेत (पौड़ी गढ़वाल) में प्रख्यात शिक्षाविद् स्वर्गीय गोविन्द राम घिल्डियाल की 97वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षा, सामाजिक मूल्यों एवं जनजागरूकता से जुड़े उनके योगदान को स्मरण करते हुए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य यजुवेंद्र सिंह रावत को उनके शैक्षणिक योगदान के लिए आदर्श शिक्षक सम्मान से शाल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय की छात्रा सिमरन को आदर्श छात्र सम्मान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

मंगलवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पं. डॉ. राजेन्द्र अण्थवाल (अध्यक्ष, गौ सेवा आयोग उत्तराखण्ड), विशिष्ट अतिथि डॉ. विनोद कुमार गौड़ (पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय बीज निगम, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार) तथा पूर्व प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह रावत ने शिक्षाविद् स्व. गोविन्द राम घिल्डियाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह रावत ने स्व. गोविन्द राम घिल्डियाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा को समाज निर्माण का सशक्त माध्यम बनाया और कई पीढ़ियों को संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान की।

कार्यक्रम में आधारशिला संस्थान के संस्थापक नरेश घिल्डियाल, ग्रामीण विकास मंच के अध्यक्ष प्रवेश चन्द्र नवानी, रमेश चन्द्र घिल्डियाल, शिक्षक दीपक जदली, सतेन्द्र सिंह, आनंद सिंह, राकेश देवरानी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि आधारशिला संस्थान समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर सेमिनार, शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। इसी क्रम में सस्ता उत्तराखण्ड भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों के माध्यम से जनजागरूकता का अभियान निरंतर संचालित करती रहती है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − six =