उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

डांडा नागराजा मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

जगमोहन डांगी पौडी।श्रीकृष्णजन्माष्टमी पर सिद्धपीठ श्रीडांडानागराजा मंन्दिर में पहली बार मनाया श्रीकृष्ण जन्ममोहत्सव धूम धाम से जन्मोत्सव कृष्ण राधा की मनमोहक झांकिया रही आकर्षण का केन्द्र लोक गायक मुकेश कठैत एवं जनार्दन नौटियाल की भजनों पर जमकर थिरके श्रद्धालु पौडी गढ़वाल के प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्रीडांडानागराजा मन्दिर परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन उत्सव पर सोमबार को जन्माष्टमी उत्सव पर कृष्ण राधा नृत्य श्रद्धालुओं को मनमोहक दृश्य बहुत आकर्षित कर दिया

सुप्रशिद्ध लोक गायक मुकेश कठैत एवं उनकी सांस्कृतिक टीम द्वारा गत आठ वर्षों से बैशाख के दूसरे दिन मेले के दिन भजन सांध्य कार्याक्रम आयोजित किया जाता है। लेकिन लगातार दो वर्षों से कोरोना महामारी के कारण उनका भजन सांध्य कार्याक्रम नही हो पाया था जिस कारण उन्होंने दो साल की भरपाई आज कृष्ण जन्माष्टमी के पावन उत्सव पर पूरी कर दी कार्यक्रम की सुरुवात लोक गायक मुकेश कठैत ने श्रीगणेश वंदना स्तुति से की कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यथिति प्रमुख समाजसेवी एवं वासुकी फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष पी एन शर्मा एवं श्रीडांडानागराजा धर्म क्षेत्र के अध्यक्ष सुभाष देशवाल ने सयुंक्त रूप से किया।

श्री कृष्ण जन्म पावन उत्सव पर लोक गायक मुकेश कठैत ने देणा होया मेरा डांडा का नागराजा लोक गायक जनार्दन नौटियाल, मनीष लखेड़ा,किशन रावत,नरेन्द्र असवाल,लोक गायिका शकुंतला बुडकोटी ने श्री भगवान कृष्ण एवं डांडानागराजा पर आधरित एक से एक भजनों की प्रस्तुतियां दी लोक गायक मुकेश कठैत जनार्दन नौटियाल किशन रावत,आदि लोक गायको के भजनों पर उपस्थित जनता मंत्रमुग्ध होकर मन्दिर परिसर पर श्रद्धालू गायकों के साथ भक्तिमय होकर थिरके लगे,

इस मौके पर कलाकर बोनी एवं चीनू गुसाई द्वारा राधा कृष्ण की झांकिया मनमोहक रही, भगवान श्रीकृष्ण जी के इस पावन जन्म उत्सव क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली ने भी शिकरत किया उन्होंने मोके पर अपने सम्बोदन में कहा की पहली बार डांडा मन्दिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भजन सांध्य आयोजन करने पर लोक गायक मुकेश कठैत व सहयोगियों एवं मन्दिर समिति डांडा नागराजा का आभार ब्यक्त किया।

उन्होंने कहा दो साल कोरोना के दौरान लोगो ने क्या कुछ नही खोया इस भयानक पीड़ादायक बीते समय को भी स्मरण कर आगे भी सावधानी की जरूरत बतायी उनके द्वारा डांडा मन्दिर परिसर के फर्स पर टाइल्स के लिए दो लाख की धनराशि की घोषणा भी की, यह पहली बार देखा गया इस पावन पर के अवसर पर विधायक के अलावा भाजपा के संगठन के तमाम पदाधिकारी के अलावा संघ प्रचारक व कांग्रेस के दिग्ज पौडी विधानसभा में उम्मीदवारी की चाह रखने वाले भी सब एक साथ मंच पर नझर आए और सबको मुख्यथितियों के हाथों वासुकी फाऊंडेशन की ओर से सिद्धपीठ डांडा नागराजा का स्मृति चिंह एवं भगवान श्रीकृष्ण का पटका एक साथ भेंट किया गया, जिसमे कांग्रेस के विनोद धनोसी,जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल,भाष्कर बहुगुणा,तामेश्वर आर्य इसके अलावा देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत समाजसेवी जगमोहन डांगी भाजपा नगर अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी,भाजपा नेता ओपी भट्ट वही आयोजन समिति की ओर से समिति अध्यक्ष शशिकांत चमोली,सचिव देवेन्द्र कुकरेती,आरपी बिजल्वाण, शिशपाल रावत,गुमान सिंह रावत,चैत सिंह बिष्ट पुजारी गणेश देशवाल एवं विनोद देशवाल आदि का सहयोग रहा मंच संचालन वीरेन्द्र प्रसाद भट्ट ने किया।

Share This Post:-
Post Views: 16 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *