राज्यराष्ट्रीयहरियाणा

हरियाणा सरकार द्वारा पत्रकार पैंशन योजना एक कल्याणकारी कार्य है:अमित आर्य

नई दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के पद पर नियुक्त हुए  अमित आर्य ने  हरियाणा भवन स्थित अपने कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने से पूर्व अमित आर्य ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर मार्गदर्शन लिया।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत  अमित आर्य ने कहा कि वे  अपने कर्तव्यों का सदैव निर्वहन करते रहेंगे और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के रूप में सरकार व मीडिया के मध्य सेतु को लगातार मजबूत करने की दिशा में कार्य करते रहेंगे। अमित आर्य ने कहा कि दूसरे राज्य भी हरियाणा सरकार की मीडिया नीति का अनुसरण कर रहे हैं और इसका श्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल को है। हरियाणा सरकार द्वारा प्रारंभ की गई पत्रकार पैंशन योजना एक अनुकरणीय व कल्याणकारी कार्य है। पत्रकार कल्याण की दिशा में और बेहतर कार्यों के लिए हरियाणा सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री  मनोहर लाल सदैव प्रयासरत रहते हैं। उल्लेखनीय है कि हरियाणा की गत सरकार के कार्यकाल के दौरान भी अमित आर्य ने चंडीगढ़ व नई दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।

इस बार भी नई दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार की जिम्मेदारी  अमित आर्य को दी गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष  सुभाष बराला ने अमित आर्य के नई दिल्ली में हरियाणा के  मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार का पदभार ग्रहने पर उन्हें बधाई दी। हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार के पद पर  अमित आर्य की लगातार दूसरी बार नियुक्ति किए जाने पर पत्रकारों ने भी उन्हें बधाईयां दी।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *