बिहारराज्यराष्ट्रीय

पटना पहुँचने पर जगत प्रकाश नड्डा का भव्य स्वागत किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

पटना।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को भाजपा के संयुक्त मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हेतु दो-दिवसीय प्रवास पर बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

पार्टी कार्यकर्ताओं की अपार भीड़ एयरपोर्ट के बाहर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए इंतजार कर रही थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रेम, समर्थन, आशीर्वाद और अपने भव्य स्वागत से अभिभूत दिखे। एयरपोर्ट से लेकर ज्ञान भवन तक चप्पे-चप्पे पर भाजपा के होर्डिंग-बैनर और तोरणद्वार लगे हैं। ज्ञान भवन को भी शानदार तरीके से सजाया गया है।

पटना पहुँचते ही श्री नड्डा सबसे पहले देशरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात् उन्होंने जेपी गोलंबर तक भव्य रोड शो किया। सड़क के किनारे दोनों ओर भारी भीड़ थी। पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर श्री नड्डा के काफिले की अगवानी की।

इस दौरान पूरा इलाका भाजपा के झंडे से पट गया था और आसमान भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे से गुंजायमान हो रहा था। श्री नड्डा के रोड शो पर राज्य की जनता द्वारा पुष्पवर्षा भी की गई। रोड शो में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ बिहार के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री संजय जायसवाल, बिहार के उप-मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्री रविशंकर प्रसाद, बिहार सरकार में मंत्री श्री नितिन नवीन,

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख एवं बिहार विधान परिषद् के सदस्य डॉ संजय मयूख एवं पटना से भाजपा सांसद श्री रामकृपाल यादव, दरभंगा के लोकसभा सांसद गोपाल जी ठाकुर सहित बिहार भाजपा के सभी बड़े नेता उपस्थित थे। बिहार में हाल के वर्षों में पहली बार पार्टी स्तर पर ऐसा भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इन कार्यक्रमों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

ज्ञान भवन पटना में भाजपा की सभी मोर्चाओं की राष्ट्रीय कार्यकारिणी आज से शुरू हो रही है जो कल सपाप्त होगी। देश भर से लगभग 750 से अधिक मोर्चा पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं।

इससे पहले देशभर से आए बीजेपी के सभी मोर्चों के नेताओं ने दो दिन राज्य के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया और केंद्र की श्री नरेन्द्र मोदी सरकार एवं राज्य की एनडीए सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *