कारोबारमहाराष्ट्रराष्ट्रीय

बैंक ऑफ इंडिया की शानदार छलांग, सीएमडी रजनीश कर्नाटक ने पेश किए दमदार नतीजे”

बैंक ऑफ इंडिया का शानदार प्रदर्शन, चौथी तिमाही में 15% बढ़ा मुनाफा

Amar sandesh दिल्ली/मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित करते हुए मजबूत कारोबारी प्रदर्शन दर्ज किया है। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी रजनीश कर्नाटक ने शुक्रवार को मीडिया के समक्ष तिमाही परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि बैंक का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ 14.85 प्रतिशत बढ़कर 3,015.79 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह लाभ 2,623 करोड़ रुपये था। चौथी तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय भी बढ़कर 22,685 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 21,751 करोड़ रुपये रही थी।

बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता (Asset Quality) में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। बैंक का सकल एनपीए (Gross NPA) घटकर 1.98 प्रतिशत रह गया, जबकि एक वर्ष पूर्व यह 3.27 प्रतिशत था। वहीं नेट एनपीए (Net NPA) घटकर 0.56 प्रतिशत पर आ गया है, जिसे बैंकिंग क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

बैंक ऑफ इंडिया ने अपने शेयरधारकों को लाभांश का तोहफा देते हुए 4.65 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड की भी घोषणा की है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 29 मई 2026 निर्धारित की गई है।

एमडी एवं सीईओ श्री रजनीश कर्नाटक ने कहा कि बैंक लगातार मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, बेहतर एसेट क्वालिटी और डिजिटल बैंकिंग विस्तार की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बैंक खुदरा, एमएसएमई और कॉर्पोरेट बैंकिंग क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करेगा।

विशेषज्ञों के अनुसार बैंक ऑफ इंडिया के ताजा परिणाम सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बढ़ती मजबूती और सुधार का संकेत हैं। बेहतर लाभ, घटते एनपीए और निवेशकों को दिए गए डिविडेंड ने बैंक की बाजार साख को और मजबूत किया है।

Share This Post:-
Post Views: 24 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *