Amar sandesh दिल्ली/लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लुधियाना पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयघोष के बीच कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया।
नितिन नवीन पंजाब के तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर पहुंचे हैं, जहां वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन विस्तार एवं आगामी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में समर्थक स्वागत के लिए उपस्थित रहे।