Post Views: 0
“स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” विषय पर विशेष आयोजन, स्वस्थ एवं सशक्त समाज का दिया संदेश
अमर चंद्र
नई दिल्ली। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था BYC Foundation द्वारा लाजपत नगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष का विषय “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रहा, जिसके माध्यम से लोगों को स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व BYC Foundation की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा प्रख्यात योग गुरु काजल चौधरी ने किया। उनके निर्देशन में आयोजित योग सत्र में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धावस्था में योग के महत्व, मानसिक संतुलन, शारीरिक सक्रियता और रोगों से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं भजन प्रस्तुति के साथ हुआ। इसके पश्चात BYC Foundation की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी योग गुरु श्रीमती काजल चौधरी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत किया।
योग गुरु काजल चौधरी के निर्देशन में आयोजित विशेष योग प्रोटोकॉल सत्र में उपस्थित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सत्र के दौरान स्वस्थ वृद्धावस्था, शारीरिक सक्रियता, मानसिक संतुलन तथा रोगों की रोकथाम में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों ने योगाभ्यास के माध्यम से स्वास्थ्य एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री उदय शंकर सिंह (CEO, विश्व युवक केंद्र) ने अपने संबोधन में योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथियों डॉ. सुनील सिंह एवं योग गुरु मंगेश त्रिवेदी ने भी योग के सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के सांस्कृतिक खंड में छोटे बच्चों द्वारा सामूहिक योग प्रदर्शन, महिला समूह द्वारा योग प्रस्तुति तथा सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम ने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया। प्रतिभागियों की ऊर्जा, अनुशासन एवं योग के प्रति समर्पण ने समारोह को विशेष बना दिया।
मुख्य अतिथि उदय शंकर सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विश्व युवक केंद्र ने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत है और इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. सुनील सिंह एवं योग गुरु मंगेश त्रिवेदी ने भी योग के स्वास्थ्य एवं सामाजिक लाभों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सामूहिक योग प्रदर्शन, महिलाओं की योग प्रस्तुति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर योग गुरु काजल चौधरी ने कहा कि योग केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि BYC Foundation स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, भूख उन्मूलन और सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहा है।
उन्होंने बताया कि संस्था समय-समय पर महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती है। महिलाओं को स्वरोजगार एवं कौशल विकास से जोड़ने के लिए भी फाउंडेशन लगातार प्रयासरत है। संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है।
कार्यक्रम के समापन पर काजल चौधरी ने सभी अतिथियों, स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं।
उन्होंने कहा, “योग केवल जीवन में वर्षों को नहीं जोड़ता, बल्कि वर्षों में जीवन जोड़ता है। स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव है।
Related