अंतरराष्ट्रीयदिल्ली

भारत की लोकतांत्रिक परंपरा और सुशासन मॉडल से रूबरू हुआ यूरोप, भाजपा का वैश्विक संवाद- नितिन नवीन

भाजपा मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक संवाद, 24 यूरोपीय देशों के मिशन प्रमुखों ने जाना भारत का लोकतांत्रिक मॉडल

 

Amar sandesh नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में ‘Know BJP’ अभियान के अंतर्गत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में यूरोपीय संघ (EU) के 24 सदस्य देशों के मिशन प्रमुखों के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय राजनयिक समुदाय को भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक यात्रा, ‘राष्ट्र प्रथम’ की मूल विचारधारा, सुदृढ़ संगठनात्मक संरचना, सुशासन के मॉडल तथा जनसेवा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता से अवगत कराना था।
संवाद के दौरान भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं, विकासोन्मुख नीतियों और जनकल्याणकारी शासन व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही भारत और यूरोपीय देशों के बीच आपसी सहयोग, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा वैश्विक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर प गढ़वाल लोकसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी सहित पार्टी के कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। यूरोपीय संघ के 24 सदस्य देशों के मिशन प्रमुखों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था, सुशासन और विकास मॉडल के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।
भाजपा ने कहा कि ‘Know BJP’ अभियान के माध्यम से विश्व समुदाय के समक्ष भारत की लोकतांत्रिक संस्कृति, सुशासन की कार्यप्रणाली और ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। ऐसे संवाद भारत की वैश्विक छवि को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग और विश्वास को नई मजबूती प्रदान करते हैं।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *