उत्तराखण्डराज्य

किसानों की निर्मम हत्या और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध उत्तराखंड टिहरी में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन

उत्तराखंड।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के आह्वान पर कल दिनांक 3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश में हुए किसानों की निर्मम हत्या और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर थाना झील डोबरा रामगढ़ टिहरी गढ़वाल में कांग्रेस जनों द्वारा सामूहिक गिरफ्तारी दी गई।

उपरोक्त कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मा किशोर उपाध्याय एवं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक मा विक्रम सिंह नेगी की गरिमामय उपस्तिथि के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राणा की अध्यक्षता एवं ब्लॉक कांग्रेस रामगढ़ के अध्यक्ष भरत सिंह बुटोला की संयोजकता में सम्पन्न हुआ।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि हम लखीमपुर खीरी में बीजेपी नेता ने सत्ता में मद में किसानों की निर्मम हत्या और सांत्वना देने गईं प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी का पुरजोर विरोध और निंदा करते हैं।

प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि जहां अभी 2 अक्टूबर को ही विश्व अहिंसा दिवस देश ने मनाया वहीं अगले दिन ही भारत सरकार के मंत्री के बेटे ने लखीमपुर खीरी में निर्दोष अन्नदाता किसानों की जगन्य हत्या कर दी, वहीं प्रियंका गांधी जी पीड़ित परिवारों का दुख बांटने गई उन्हें भी जबरन गिरफ्तार किया गया, कांग्रेस पार्टी इस अपराध की कड़ी निन्दा करती है। ऐसे दोषियों को तत्काल कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा भाजपा ने विगत 7 वर्षों में पूरे देश में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है भाजपा चुनाव आते ही सांप्रदायिक दंगे फैलाकर जनमानस का ध्यान भटकाना चाहते हैं भाजपा ने कभी भी विकास की राजनीति नहीं करी हमेशा देश को जाति धर्म में बाँटकर आपसी भाईचारा खत्म करने का काम किया है ।

उपरोक्त्त कार्यक्रम में किशोर उपाध्याय, विक्रम सिंह नेगी, राकेश राणा, शांति प्रसाद भट्ट, कुलदीप पंवार, प्रदीप रमोला, जगदंबा प्रसाद रतूड़ी , राजेश्वर बडोनी, सुमना रमोला , देवेंद्र नौटियाल , हरिओम भट्ट,राजेंद्र प्रसाद डोभाल ,भरत सिंह बुटोला , मान सिंह रोतेला, दिनेश कृषाली, अनिल राणा, मनीष कुकरेती, सतीष चमोली,भगवती प्रसाद रतूड़ी,भरत सिंह रावत, सुरेश राणा, विवेक गुसाईं, हरीश राणा, हिम्मत राणा, सत्या सिंह राणा,सूरत तोपवाल, कुशाल बुटोला, मनोज धनाई, मस्तराम, महेश लाल, अर्जुन दस, दीपक चमोली, मुकेश पंवार, पप्पू लाल, उत्तम दास सहित अनेकों कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *