देश की समृद्धि का संकल्प लेकर केदारनाथ पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता”
Amar Sandesh इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हरिद्वार दौरे पर थीं। यहां उन्होंने पति के साथ हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा स्नान किया। इस दौरान गंगा सभा द्वारा उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली हरिद्वार यात्रा थी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा “आज मां गंगा के चरणों में नमन करते हुए मैंने देश और दिल्ली के विकास की प्रार्थना की है। मेरी सरकार के 100 दिन पूरे हुए हैं और इसी अवसर पर मैं पुण्यभूमि हरकी पैड़ी पर आई हूं।”
उन्होंने यह भी कहा कि जैसे संत चाहते हैं
> “मैं भी चाहती हूं कि एक दिन हम सब यमुना में भी स्नान करें। इसके लिए यमुना की स्वच्छता को लेकर पूरे कार्यकाल में अभियान चलाया जाएगा।”
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को कनखल में वात्सल्य गंगा आश्रय के लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी में गंगा स्नान कर संतों का आशीर्वाद लेकर वे अपने दायित्वों को और दृढ़ता से निभाएंगी।