दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस पर्यवेक्षकों का स्वागत

नई दिल्ली।दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के दिशा निर्देश अनुसार आज जिला करावल नगर अध्यक्ष श्री ए आर जोशी के नेतृत्व में जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग का आयोजन जिला कार्यालय में किया गया।

जिसमें सभी पर्यवेक्षको बुलाया गया जिसमें पूर्व विधायक, पूर्व चुनाव लड़े प्रत्याशी, पूर्व निगम प्रत्याशी, ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व निगम पार्षद, संगठन एवं सेल के नेताओं से समन्वय स्थापित किया गया, मीटिंग में सभी ने कोंग्रेस पार्टी को फिर से भारी बहुमत से जिताकर सोनिया गांधी , राहुल गांधी , चौधरी अनिल कुमार , के हाथ मजबूत करने का प्रण लिया मीटिंग काफी सौहार्दपूर्ण रही l मीटिंग के पश्चात वार्ड के सम्मानित नेताओं, सभी पर्यवेक्षको व कार्यकर्ताओं से वार्ड के बारे में चर्चा की व उनकी राय जानी।

करावल नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री ए आर जोशी जी ने सम्मानित पर्यवेक्षकगण के साथ औपचारिक मीटिंग करी। जिसके तहत कांग्रेस पार्टी को करावल नगर जिले में आप सभी के सहयोग और सुझावों के जरिए और अधिक मजबूत करने पर चर्चा हुई।

काँग्रेस के पर्यवेक्षकों में मुख्यतः एडवोकेट हरीश गोला, श्री पुनीत मनचंदा, प्रिया जयंत, एडवोकेट सतीश सोलंकी, अविनाश गौतम, नरेश शर्मा नीटू, साधु राम मित्तल, सुनील मग्गू, आदेश शर्मा, शम्मी भगत, बलदेव बरवाला, दानिश अलीम, काशिफ जमील, राजीव शर्मा, प्रेम चौधरी, इंद्रपाल सलूजा, प्रदीप मलिक, अलीम खान, दिल्ली मानवाधिकार विभाग के रामकुमार, जसवीर सिंह सैनी, सहित बुराड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, खजूरी खास ब्लॉक कांग्रेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह खारी, अन्य महानुभाव उपस्थित थे सभा का संचालन प्रदेश कोऑर्डिनेटर श्री एन एल निगम ने किया।

Share This Post:-
Post Views: 25 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *