दिल्ली

वरिष्ठ समाजसेवी एवं एडवोकेट हरीश गोला का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

Amar sandesh नई दिल्ली। वरिष्ठ समाजसेवी एवं एडवोकेट तथा कानूनी एवं मानव अधिकार विभाग, डीपीसीसी के महासचिव हरीश गोला का जन्मदिन क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य लोगों की उपस्थिति में हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एडवोकेट हरीश गोला को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने उपस्थित होकर हरीश गोला को पुष्पगुच्छ भेंट किए और केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके द्वारा सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों, कानूनी जागरूकता तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

पूर्व निगम पार्षद शरणजीत शर्मा ने कहा कि हरीश गोला लंबे समय से क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को कानूनी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने तथा आम जनता की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने में गोला की भूमिका सराहनीय रही है।

प्रसिद्ध उद्योगपति मनोज गुप्ता ने हरीश गोला को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के प्रति निरंतर समर्पित रहना अपने आप में एक बड़ी सेवा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हरीश गोला इसी प्रकार सामाजिक एकता, भाईचारे और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे।

इस अवसर पर शकरपुर गांव के वरिष्ठ समाजसेवी लखमी त्यागी, पूर्व निगम प्रत्याशी सुंदर नागर, स्वर्णकार महासंघ के सदस्य कौशल कपूर, उपाध्याय ब्लॉक आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अशोक सरीन, स्कूल ब्लॉक आरडब्ल्यूए से राहुल त्यागी, उपाध्याय ब्लॉक रेजिडेंट एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन चौधरी फिरे सिंह, पूर्वांचल समाज से अमृत नाथ शुक्ला, साउथ गणेश नगर से सुनील कुमार सिंह, प्रभारी विनय तिवारी, लक्ष्मी नगर समिति से दीपक चतुर्वेदी, बिहार चंद्रवंशी, जोगिंदर सिंह जोगी, वरिष्ठ समाजसेवी जितेन्द्र कुमार ‘जीतू’, शकरपुर विकास समिति से बीर सिंह हिमाचली सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित लोगों ने एडवोकेट हरीश गोला के सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में सामाजिक समरसता, जन-जागरूकता और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए उनका निरंतर प्रयास प्रेरणादायी है।

जन्मदिन के अवसर पर एडवोकेट हरीश गोला ने सभी शुभचिंतकों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा उनके लिए केवल दायित्व नहीं बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे कानूनी जागरूकता, मानव अधिकारों की रक्षा तथा क्षेत्र के जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाते रहेंगे।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *