उत्तराखण्डदिल्लीराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री धामी ने ‘उत्तराखंड की मिट्टी से नायक से जन नायक’ पंचांग कैलेंडर का किया विमोचन

Amar sandesh देहरादून, सोमवार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ‘‘उत्तराखंड की मिट्टी सेनायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ शीर्षक पंचांग टेबल कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पंचांग कैलेंडर भारतीय परंपरा और संस्कृति से जुड़ाव को सुदृढ़ करने का एक सराहनीय प्रयास है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की विस्तृत जानकारी के साथ पारंपरिक त्योहारों और व्रतों को भी समाहित किया गया है, जिससे आमजन को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।
इस पंचांग कैलेंडर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती द्वारा की गई है। कैलेंडर में मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों, राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी नीतियों को भी प्रमुखता से स्थान दिया गया है।
कार्यक्रम में मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविन्द सिंह, दीप कोश्यारी एवं किशोर भट्ट सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share This Post:-
Post Views: 7 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *