दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

मजबूत, समृद्ध, विकसित तथा समावेशी भारत का निर्माण हो : नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली। मोदी का चेहरा, नीतियों के चरित्र और शाह की चाल से बीजेपी ने 2014 की लहर को 2019 में सुनामी में तब्दील कर दिया जिसकी वजह से बीजेपी अपने दम पर 300 के करिश्माई आंकड़ा को पार कर गयी। यह एक ऐतिहासिक जीत है जिसमें मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने बीजेपी को फिर से शिखर पर पहुंचा दिया। यह जीत चुनावी प्रबंधन की कुशलता की जीत है जिसने बेहतरीन तरीके से अभेद चक्रव्यूह को तोड़कर अभूतपूर्व विजय प्राप्त की है। किसी को एहसास नहीं था कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार को दुबारा सत्ता का स्वाद इतने बड़े अंतर से चखने को मिल जाएगा। यह कोई आसान काम नहीं था। नरेंद्र मोदी और अमित शाह ही नहीं बल्कि बीजेपी ने पूरी पार्टी को पूर्ण रूप से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए झोंक दिया था। और इन सबके मेहनत का ही परिणाम है कि एनडीए ने असंभव को संभव कर दिया। नरेंद्र मोदी और बीजेपी की इस रिकाॅर्डतोड़ जीत के पीछे भी एक अथक परिश्रम की कहानी है। करीब 2 महीने के लंबे चुनाव के लिए बीजेपी ने जबरदस्त प्लानिंग कर जोरदार मेहनत की। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 142 रैलियों को संबोधित किया और 4 रोड शो किए। जिसमें उन्होंने 1 करोड़ 50 लाख लोगों से सीधा संपर्क किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अकेले ही चुनाव प्रचार के लिए एक लाख 5 हजार किलोमीटर की यात्रा की। इस बारे में स्वयं पीएम मोदी ने कहा कि उसका एक भी प्रोग्राम कैंसल नहीं हुआ।

इसका मतलब उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की। जबकि भाजपा के सुप्रीमों अमित शाह ने जनवरी से मई महीने तक 312 लोकसभा क्षेत्र को कवर किया और 161 चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इसके अलावा 18 रोड शो किए। इस दौरान उन्होंने 1 लाख 58 हजार किलोमीटर की यात्राएं की। इतना ही नहीं बीजेपी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने 1500 से ज्यादा जनसभाएं की। 2566 विधानसभाओं में 3000 नेता पिछले दो साल से लगे हुए थे। 3800 विधानसभाओं में कम से कम 4-4 जनसभाएं की। पिछले 5 साल में बीजेपी ने कार्यकर्ताओं के दम पर 8 लाख 63 हजार बूथों को मजबूत किया। भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड, ‘फिर एक बार’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अपार जनसमर्थन से केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनाने के लिए देश की जनता का ह्रदय से आभार व्यक्त करती है। विगत कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की गरीब कल्याणकारी नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण, सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र के साथ भारत की वैश्विक साख बढ़ाने के लिए यह जनता का सकारात्मक वोट है। इस चुनाव में विपक्ष के द्वारा लोकतंत्र को हराने की लगातार कोशिशें हुई, चुनाव प्रक्रिया को लेकर जिस प्रकार भ्रम फैलाया गया उन सभी नकारात्मक विषयों को जनता ने स्पष्ट रूप से नकार दिया। पश्चिम बंगाल में राजनैतिक हिंसा के बावजूद वहां की जनता ने जो स्पष्ट मत भारतीय जनता पार्टी को दिया है, संसदीय बोर्ड पश्चिम बंगाल की जनता को हार्दिक आभार व्यक्त करती है। पार्टी संसदीय बोर्ड चुनावी राजनैतिक हिंसा के शिकार शहीद कार्यकर्ताओं के प्रत्ति श्रधांजलि व्यक्त करता है। उनके राष्ट्रवादी विचार के कारण हुए बलिदान के प्रति संसदीय बोर्ड कृतज्ञता व्यक्त करती है। भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल इस बात पर भी संतोष व्यक्त करता है कि देश के सभी भागों में पार्टी के करोड़ों कार्यकर्त्ताओं ने अथक परिश्रम के साथ राष्ट्रवाद के विचार एवं सरकार के सकारात्मक योगदान से जनमानस को जोड़कर पार्टी को विजय बनाने का प्रयास किया।पार्टी के पन्ना प्रमुख व बूथ प्रमुख से लेकर राष्ट्रीय टीम के सभी पदाधिकारी को संसदीय बोर्ड बधाई देती है। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश एवं बिहार में तथाकथित गठबंधन की हार और बंगाल, उत्तर-पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की अप्रत्याशित सफलता, दक्षिण में पार्टी की मत प्रतिशत में वृद्धि इस बात का संकेत है कि पार्टी ने देश के सभी क्षेत्रों और वर्गों को सुशासन की नीतियों से जोड़ा है। देश की पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत के सरकार बनाने के लिए संसदीय बोर्ड अरुणाचल प्रदेश की जनता का भी हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड पुनः देशवासियों को इस बात का विश्वास दिलाता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगामी 5 वर्षों में भारत को यशस्वी बनाते हुए नए भारत के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन कृत संकल्पित होकर कार्य करेगी।
संसदीय बोर्ड इस बात का भी विश्वास व्यक्त करता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, भारत जब 2022 में आज़ादी के 75 साल पूरे करेगा, तब तक हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस भारत का सपना देखा है उसे पूरा करें और मजबूत, समृद्ध, विकसित तथा समावेशी भारत का निर्माण हो।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *