उत्तराखण्डराष्ट्रीय

डिफेंस कॉलोनी देहरादून में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने की मुलाकात

Amar chand देहरादून डिफेंस कॉलोनी में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट एक औपचारिक भेट वार्ता के लिए पहुंचे।

इस अवसर पर श्री कोश्यारी ने श्री तावड़े को अपने राजनीतिक जीवन पर लिखी एक किताब  भेंटकर उनका हार्दिक स्वागत किया। बैठक के दौरान भाजपा के संगठनात्मक विषयों, उत्तराखंड की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्री कोश्यारी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया और संगठन की मजबूती के लिए अपने अनुभव साझा किए। 

ज्ञात हो कि भगत सिंह कोश्यारी ने फरवरी 2023 में महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद से वे उत्तराखंड की में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, और हाल ही में भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए देखे गए हैं। उनकी इस सक्रियता से उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

इस भेंट से यह संकेत मिलता है कि भाजपा आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ उठाने की योजना बना रही है। श्री कोश्यारी की सक्रियता उत्तराखंड में पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण कारक हो सकती है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *