उत्तराखण्डराष्ट्रीय

कुमाऊं मंडल में सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण हेतु ऑडिशन प्रक्रिया प्रारंभ

राजकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं लोक संस्कृति को बढ़ावा देने का अभिनव प्रयास

नैनीताल।हल्द्वानी के एम.बी.पी.जी. कॉलेज में सोमवार से कुमाऊं मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपदों के सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण हेतु ऑडिशन प्रक्रिया की विधिवत शुरुआत हो गई है। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड द्वारा आयोजित इस प्रक्रिया के पहले दिन उधमसिंह नगर जनपद के कुल 27 सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया।

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए विभागीय “गीत-नाट्य योजना” के अंतर्गत पंजीकृत सांस्कृतिक दलों द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जानकारी पहुँचाई जाती है। इससे न केवल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति को संरक्षित करने में मदद मिल रही है, बल्कि स्थानीय कलाकारों को रोजगार और मंच प्रदान कर उन्हें सशक्त किया जा रहा है।

इस अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग,के संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने बताया कि “राज्य की भौगोलिक विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए गीत, नाट्य, भजन, कठपुतली, कब्बाली एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से योजनाओं का प्रसार प्रभावी ढंग से किया जाता है। यह पहल युवा पीढ़ी को लोक संस्कृति से जोड़ने में भी सहायक है।”

सांस्कृतिक दलों के चयन में निर्णायक मंडल में वरिष्ठ सांस्कृतिक एवं रंगकर्मी अनिल घिल्डियाल, घनश्याम भट्ट, केन्द्रीय संचार ब्यूरो से श्रीमती श्रद्धा गुरुरानी, भारतखंडे अल्मोड़ा से सुनील कुमार एवं सूचना अधिकारी श्रीमती प्रियंका जोशी शामिल है

27 मई: पिथौरागढ़ एवं चंपावत,28 मई: बागेश्वर,29 मई: अल्मोड़ा,30 मई: नैनीतालइस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी नैनीताल श्रीमती गिरिजा जोशी, उधमसिंह नगर के गोविंद बिष्ट, व्यवस्था अधिकारी रामपाल सिंह रावत सहित विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Share This Post:-
Post Views: 29 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *