Tuesday, July 15, 2025
Latest:
उत्तराखण्डदिल्लीराज्यराष्ट्रीय

उत्तराखंड की कला संस्कृति एवं उसकी प्रतिभा का गुणगान पूरे देश मे हो रहा है-अरुण सिंह

कला एवं संस्कृति को जीवंत बनाने का काम उत्तराखंडवासियों ने किया है-आदेश गुप्ता

नई दिल्ली, 30 जनवरी। प्रदेश भाजपा कार्यालय दिल्ली मे उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली उत्तराखंड प्रवासियों की 200 के लगभग सामाजिक संगठनों को एक जगह बुलाकर उत्तराखंड चुनाव 2022 में भाजपा की सरकार बनाने के लिए समाजिक संगठनों एवं भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट के लिए अपील करने को कहा गया।

साथ ही केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश भाजपा के सरकार की जनहित की योजनाओं को घर-घर तक बताएं इस बैठक मुख्य मुद्दा देखने को मिला। यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी के मयूर बिहार जिला अध्यक्ष डॉक्टर विनोद बछेती के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण सिंह, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री सिद्धार्थ जी कि गरिमामय उपस्थिति रही।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद ने इस अवसर पर कहां की उत्तराखंड देवभूमि का आशीर्वाद हमेशा से भाजपा पर रहा है। उतराखण्ड की कला संस्कृति एवं उसकी प्रतिभा का गुणगान पूरे देश मे हो रहा है। आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता की उपस्थिति में दिल्ली प्रदेश भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ की बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में आज उत्तराखंड विकास की नई परिभाषा लिख रहा है। राज्य की प्रतिभाओं का पूरी तरह से सम्मान करने का काम अगर किसी सरकार में हुआ है तो वह केन्द्र की मोदी सरकार है।

श्री अरुण सिंह ने कहा कि देश की सेवा में सबसे ज्यादा योगदान अगर किसी राज्य के सैनिकों का होता है तो वह देव भूमि उत्तराखंड है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हमारे सैनिकों के लिए जितनी योजनाएं शुरू की है और जो सुविधाएं उपलब्ध कराई है वह पिछली सरकारों ने नहीं कराई थी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्रतिभा को पिछले 70 सालों में जो पहचान मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पाई लेकिन आज श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के अंदर उत्तराखंड की प्रतिभा चाहे वह सरकार में हो या फिर चाहे वह देश के किसी भी पद पर हो, अपने आप मैं देवभूमि की गाथा बयान कर रहा है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि साहित्य, कला, राजनीति एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्तराखंड का परचम पूरे देश में लहरा रहा है। आज दिल्ली भी उससे अछूती नहीं है भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के भाई बहनों को प्रयाप्त मौका दिया है। कला एवं संस्कृति को जीवंत बनाने का कार्य भारी संख्या में उत्तराखंड के लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश के 5 राज्यों में चुनाव हो होने वाले हैं एक तरफ वह सत्य है जो सर्जिकल स्ट्राइक करने पर देश के जवानों से सबूत मांगती है सवाल करती है और दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी जो देश के सैनिकों का मान सम्मान बढ़ाते हुए बाबा केदारनाथ और विश्वनाथ का गुणगान करती हैं। इसलिए यह सिर्फ भाजपा का चुनाव नहीं है बल्कि यह देश की एकता अखंडता के साथ देश को बचाने के लिए चुनाव है।

श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की सरकार देश के आजादी के 70 साल के बाद भी 19000 गांवों में बिजली नहीं पहुंचा पाई। उत्तराखंड को पिछड़ा और बीमारी राज्य बनाने में एक भी कसर नहीं छोड़ा, ऐसी पार्टी को जवाब देने का वक़्त अब आ गया है। उन्होंने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में जाकर झूठा प्रचार कर रही है कि उसने दिल्ली में स्कूल, अस्पताल एवं मोहल्ला क्लीनिक बनवा दिया, लेकिन वे यह नहीं बता रहे हैं कि केजरीवाल ने दिल्ली को शराब नगरी बना दी, विश्व की सबसे प्रदूषित शहर बना दिया, मोहल्ला क्लीनिक विज्ञापन का अड्डा बन गया है और घर घर में गंदा पानी आ रहा है।
यह आयोजन प्रदेश बीजेपी कार्यालय में मयूर विहार जिला अध्यक्ष विनोद बछेती के नेतृत्व मे आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मयूर विहार जिला अध्यक्ष विनोद बछेती ने उपस्थित सभी सामाजिक संगठनों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये केंद्र सरकार और प्रदेश भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
प्रदेश कार्यालय में हुए उत्तराखंड प्रकोष्ठ की बैठक में प्रदेश भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के संयोजक श्री हरेन्द्र डोलिया, प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र गोठवाल, जिला अध्यक्ष श्री विनोद बछेती, पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री वीर सिंह पवार मयूर विहार जिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दयाल सिंह नेगी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उदय ममगई राठी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे मंच पर दिल्ली एनसीआर की सबसे पुरानी सस्था गढ़वाल हितेषणी सभा पंचुकुईया रोड नई दिल्ली के अध्यक्ष अजय बिष्ट सहित कई संस्थाओं के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *