उत्तराखण्डदिल्लीराज्यराष्ट्रीय

प्रदेश की जनता के लिए फिर एक बार देवदूत का काम किया अनिल बलूनी ने

दिल्ली।उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी एक बार फिर प्रदेश की जनता के लिए देबदूत बने। उन्होंने सोशल मीडिया में एक जानकारी दी, की पिछले दिनों मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत से कोरोना के विषय पर चर्चा के दौरान उन्होंने मरीजों की संख्या के अनुपात में ऑक्सीजन सिलेंडरों की भारी आवश्यकता बताई थी। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध होने पर उन्हें निरंतर रिफिल करके अधिकतम रोगियों की सेवा की जा सकती है ।

अनिल बलूनी ने जानकारी दी, कि उन्होंने अपने निजी संबंधों और मित्रों के सहयोग से एक ट्रक ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की है। उक्त ट्रक कल कच्छ, गुजरात से चल चुका है, जो आज रात या कल प्रातः तक देहरादून पहुंच जाएगा। इस क्रम में विदेश के कुछ मित्रों ने पल्स ऑक्सीमीटर भी उपलब्ध कराए हैं, साथ ही सांसद निधि से क्रय किए जाने वाले कंसंट्रेटर भी शीघ्र ही राज्य सरकार को सौंप दिए जाएंगे।
मुझे आशा और विश्वास है कि आपकी हमारी भागीदारी और सहयोग से हम कोरोना को पराजित करेंगे। हर एक जीवन महत्वपूर्ण है।
श्री बलूनी ने सभी लोगों से अपील की आप सभी सेवा और सहयोग करते हुए अपना भी ध्यान रखें।

Share This Post:-
Post Views: 26 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *