राज्यराष्ट्रीयहरियाणा

हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की अमित शाह ने

दिल्ली।हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा केंद्रीय
गृह मंत्री श्री अमित शाह को हरियाणा प्रदेश से संबंधित विभिन्न विषयों के विवरण के बारे में अवगत करवाया।
          उल्लेखनीय है कि प्रदेश के बजट सत्र के उपरांत हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को हरियाणा से संबंधित विभिन्न विषयों के बारे में विवरण दिया। केंद्रीय गृह मंत्री ने हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की।
    मुलाक़ात के उपरांत हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा 01 अप्रैल से हरियाणा में प्रारंभ हो रही फसल खरीददारी के लिए योजनाबद्ध रूप से किए गए प्रबंधों के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत करवाया। कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित रखने की दिशा में हरियाणा मे किए गए व्यापक प्रबंधों तथा किसान आंदोलन के परिणामस्वरूप हरियाणा में परिवर्तित हो रही परिस्थितियों के संदर्भ में भी केंद्रीय गृह मंत्री को विवरण दिया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा सरकार ने अत्यंत संयम से काम किया है।
     हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पंजाब में  भाजपा विधायक की पिटाई व निर्वस्तत्र किए जाने की घटना की निंदा करते हुए कहा कि  पंजाब सरकार को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए और दोषियों को दंडित करवाया जाए।

Share This Post:-
Post Views: 12 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *