Post Views: 0
महिला सशक्तिकरण का नया मॉडल बना वंदे मातरम् ई-रिक्शा
अमर चंद्र
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंदों को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहे वंदे मातरम् ई-रिक्शा एवं कृष्णा ई-रिक्शा के संस्थापक तथा जैन पॉवर कॉर्पोरेशन के संचालक सुनील कुमार जैन का मानना है कि किसी भी उद्योग की वास्तविक सफलता तभी है, जब उससे समाज के अधिक से अधिक लोगों को रोजगार और सम्मानजनक जीवन मिले।
अमर संदेश से विशेष बातचीत में सुनील कुमार जैन ने बताया कि जैन पॉवर कॉर्पोरेशन के माध्यम से देशभर में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा चुके हैं। उनका कहना है कि व्यापार केवल लाभ कमाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को आत्मनिर्भर बनाने का भी सशक्त जरिया है।
उन्होंने बताया कि वंदे मातरम् ई-रिक्शा और कृष्णा ई-रिक्शा में नई तकनीक की उन्नत बैटरियों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे ये ई-रिक्शा अधिक टिकाऊ, किफायती और बेहतर प्रदर्शन देने वाले साबित हो रहे हैं।
सुनील कुमार जैन ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल ई-रिक्शा का निर्माण और बिक्री करना नहीं, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। विशेष रूप से महिलाओं को रोजगार से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि अब तक 500 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें न्यूनतम ब्याज दर पर वंदे मातरम् ई-रिक्शा और कृष्णा ई-रिक्शा उपलब्ध कराए जा चुके हैं। आज ये महिलाएं स्वयं का रोजगार कर रही हैं, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं और अपने परिवार का सफलतापूर्वक भरण-पोषण कर रही हैं।
सुनील कुमार जैन ने कहा, “जब एक महिला आत्मनिर्भर बनती है तो पूरा परिवार मजबूत होता है। इसलिए हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं तक यह अभियान पहुंचे।
उन्होंने आगे कहा कि यदि कोई सामाजिक संस्था, स्वयंसेवी संगठन, महिला समूह या समाजसेवी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना चाहता है, तो वंदे मातरम् ई-रिक्शा और कृष्णा ई-रिक्शा इस अभियान में पूरा सहयोग देने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा, “जो संस्थाएं महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही हैं, वे हमारी आधिकारिक ई-मेल आईडी के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकती हैं। हम पात्र महिलाओं को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ न्यूनतम ब्याज दर पर ई-रिक्शा उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे, ताकि वे सम्मान के साथ अपना रोजगार शुरू कर सकें।
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में उनकी योजना केवल दिल्ली-एनसीआर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में सरकारों, सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों के सहयोग से इस अभियान का विस्तार किया जाएगा, जिससे हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। ज्ञात हो ऊर्जा क्षेत्र में अपनी दूरदर्शी सोच और नवाचार के लिए पहचाने जाने वाले जैन पावर कॉरपोरेशन के संचालक श्री जैन स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा समाधानों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उद्योग जगत में उनके नेतृत्व और अनुभव को व्यापक सम्मान प्राप्त है। देश में ऊर्जा क्षेत्र के विकास और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने की दिशा में उनका योगदान उल्लेखनीय माना जाता है।
सुनील कुमार जैन ने अंत में कहा, “मेरा सपना है कि भारत का हर नागरिक अपने पैरों पर खड़ा हो। यदि हमारे प्रयास से किसी परिवार के घर में रोजगार और खुशहाली आती है, तो यही मेरे व्यापार की सबसे बड़ी सफलता होगी।”
समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार के प्रति समर्पित वंदे मातरम् ई-रिक्शा, कृष्णा ई-रिक्शा और जैन पॉवर कॉर्पोरेशन की यह पहल आज सैकड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है तथा आने वाले समय में हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो सकती है। हमसे संपर्क करें jainpower2@gmail.com
Related