दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

भारतीय स्‍टेट बैंक की एक नवीकृत शाखा, ई-लॉबी सहित साकेत, नई दिल्‍ली में खोली गई

भारतीय स्‍टेट बैंक की एक नवीकृत शाखा, ई-लॉबी सहित  साकेत, नई दिल्‍ली में खोली गई। शाखा का उद्घाटन एस बी आई के प्रबंध निदेशक (खुदरा एवं डिजिटल बैंकिंग),  प्रवीण गुप्ता ने किया। एस बी आई दिल्‍ली मंडल के मुख्‍य महाप्रबंधक  विजय रंजन, अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी तथा शाखा के सम्मानीय ग्राहक भी इस अवसर पर उपस्थित थे। यह शाखा ग्राहकों को हर प्रकार की बैंकिंग सुविधाएं उपलब्‍ध करवाएगी। शाखा में ग्राहकों को भीम एस बी आई पे/ भीम आधार एस बी आई पे तथा ”योनो” का प्रयोग करना भी सिखाया जाएगा।  इस अवसर पर श्री गुप्ता ने उपस्थित सभी ग्राहकों एवं गणमान्‍य व्‍यक्तियों तथा मीडिया से कई विषयों पर बातचीत की। सभी ग्राहकों ने नवीकृत खुली शाखा में व्‍यवसाय वृद्धि में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share This Post:-
Post Views: 17 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *