विस्तार स्थित सीएमएस स्कूल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि अशोक सिंहल ने जिस संकल्प और समर्पण के साथ राम मंदिर आंदोलन को आगे बढ़ाया, उसने देशभर में व्यापक जनजागरण का कार्य किया। उनके प्रयासों से संतों, धर्माचार्यों और समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर आने का अवसर मिला। उनके जीवन से राष्ट्र, धर्म, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है।


