उत्तराखण्ड

विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत किया फ्लैग मार्च

बागेश्वर। आगामी विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा आईटीबीपी के साथ संयुक्त रूप से थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत किया फ्लैग मार्च।

आगामी विधानसभा उपचुनाव 2023 को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने व आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत पुलिस क्षेत्राधिकारी कपकोट शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कैलाश सिंह नेगी, कोतवाली पुलिस टीम एवं आईटीबीपी के साथ संयुक्त रूप से कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान संयुक्त टीम द्वारा आमजनमानस को आगामी विधानसभा उप निर्वाचन-2023 को शान्तिपूर्वक सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आदर्श आचार संहिता का पालन करने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने, शान्तिपूर्वक चुनाव कराये जाने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने, भय मुक्त व बिना किसी प्रलोभन में आये मतदान करने तथा अवैध शराब/मादक पदार्थों के वितरण सम्बन्धी व अन्य प्रकार की महत्वपूर्ण सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय मजिस्ट्रेट व पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।

 

 

 

 

Share This Post:-
Post Views: 28 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *