उत्तराखण्डराष्ट्रीय

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के नामांकन में पहुंचे हजारों कार्यकर्ता एवं भाजपा दिग्गज नेता

पौड़ी।भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाल प्रत्याशी अनिल बलूनी ने आज पौड़ी कलेक्ट्रेट में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाल प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी , पूर्व मुख्यमंत्री एवम सांसद तीरथ सिंह रावत , प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवम उत्तराखंड सरकार में मंत्री धन सिंह रावत उपस्थित थे।

नामांकन के पश्चात पौड़ी रामलीला मैदान में विशाल जनसभा हुई जिसमे केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति स्मृति जुबिन ईरानी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल व सांसद श्री तीरथ सिंह रावत , पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद श्री रमेश पोखरियाल निशंक, लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत के सभी माननीय विधायकगण, सभी जिला अध्यक्षगण एवं चुनावी दायित्व से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

 

संख्या के लिहाज से पौड़ी की जनसभाओं के इतिहास में रामलीला मैदान की आज की जनसभा भी गिनी जाएगी। रामलीला मैदान की क्षमता निश्चित है, बैठने का स्थान न होने के कारण मैदान के भीतर से अधिक कार्यकर्ता बाहर सड़कों पर थे।

 

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री एवम सांसद तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री एवम सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी,लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप रावत, यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, रुद्र प्रयाग विधायक भरत चौधरी, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, मनीष खंडूरी पौड़ी पूर्व विधायक मुकेश कोली सहित सभी जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारियो ने रामलीला मैदान में अपनी भागीदारी से चुनावी माहौल के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया।

Share This Post:-
Post Views: 40 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *