उत्तराखण्डराष्ट्रीय

दून पुलिस ने विश्वविद्यालय में ड्रग्स फ्री कैंपस हेतु जागरूकता गोष्ठी आयोजित

Amar देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को सार्थक करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्थों को अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में आज थानाध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा UPES यूनिवर्सिटी में यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों एवं पीजी, होस्टल संचालको के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर दून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सभी से फीड बैक लेते हुए छात्र छात्राओं से भराये जा रहे कान्सर्ट फाॅर्म, शपथ पत्र की जानकारी ली गयी। गोष्ठी में सभी को दून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया। सभी पीजी, होस्टल संचालको को हिदायत दी गई कि किसी भी पीजी, हॉस्टल में ड्रग्स की किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी। गोष्ठी में प्रत्येक माह इस प्रकार की गोष्ठी आयोजन करने का निर्णय लिया गया। गोष्ठी मे सम्मलित सभी पदाधिकारियों, संचालको के द्वारा ड्रग्स के विरूद्व दून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया गया।
Share This Post:-
Post Views: 29 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *