दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

विजय रंजन ने सभी स्टाफ सदस्यों को संविधान उद्देशिका पढ़कर संविधान के प्रति जागरूक किया

नई दिल्ली , भारतीय स्टेट बैंक, दिल्ली मंडल की सभी शाखाओं एवं कार्यालयों मे संविधान दिवस के अवसर पर  स्टाफ सदस्यों को संविधान उद्देशिका पढ़कर संविधान के प्रति निष्ठा एवं कर्तव्यों के निर्वहन हेतु जागरूक किया गया। भारतीय स्टेट बैंक  के स्थानीय प्रधान कार्यालय, संसद मार्ग, नई दिल्ली मे भी मंडल के मुख्य महाप्रबंधक  विजय रंजन द्वारा सभी स्टाफ सदस्यों को संविधान उद्देशिका पढ़कर संविधान के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य महाप्रबंधक  विजय रंजन ने उपस्थित सभी स्टाफ सदस्यों को राष्ट्रीय  एकता एवं अखंडता की महत्ता पर ज़ोर देते हुए संविधान का अनुपालन करने के लिए  प्रेरित किया। इस अवसर पर एक स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया और विजेताओ को पुरस्कार बांटे गये।

Share This Post:-
Post Views: 22 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *