दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

एसबीआई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण का आयोजन

नई दिल्ली: विश्व पर्यावरण दिवस पर एसबीआई नई दिल्ली मण्डल ने प्रभाव फाउंडेशन के सहयोग से दिल्ली के युधिष्ठिर सेतु के पास यमुना नदी किनारे 2500 पौधे और वृक्ष लगाए। इस अभियान का शुभारंभ एसबीआई नई दिल्ली मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक श्री विजय रंजन ने नई दिल्ली के संसद मार्ग स्थित बैंक के परिसर में पेड़ लगाकर किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (नेटवर्क-1) श्री ए.एस. पॉल, महाप्रबंधक (नेटवर्क-2) श्री अभय सिंह, महाप्रबंधक (नेटवर्क-3) श्री श्रीराम पी अय्यर तथा मण्डल विकास अधिकारी श्री सुशील कुमार सिंह और बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
इसी दिन, ईस्ट ऑफ कैलाश, नई दिल्ली और सेक्टर, 62 नोएडा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के स्टाफ क्वार्टरों की सोसायटियों और बैंक की विभिन्न शाखाओं में भी कई वृक्ष लगाए गए ताकि एक हरित पर्यावरण को बढ़ावा दिया जा सके।

Share This Post:-
Post Views: 11 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *