Post Views: 0
Amar sandesh देहरादून। उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष एवं दर्जाधारी राज्य मंत्री श्रीमती मधु भट्ट ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों में विकास, सुशासन, रोजगार सृजन और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने अमर संदेश से विशेष बातचीत में कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, सड़क, कृषि तथा स्वरोजगार जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। इन प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव प्रदेश के विकास पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है और आने वाली पीढ़ियों के लिए यह एक प्रेरणादायी मिसाल बनेगा।
श्रीमती भट्ट ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना भी उतना ही आवश्यक है। इसी उद्देश्य से उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों, संगोष्ठियों और जनजागरूकता अभियानों का आयोजन कर रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं से परिचित होकर उनका लाभ उठा सकें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आत्मनिर्भर भारत, आधारभूत ढांचे का विस्तार, डिजिटल क्रांति, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। इसी सोच और संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड सरकार भी प्रदेश को विकास के नए शिखर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्रीमती मधु भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के पांच वर्ष पूर्ण होने तथा लोकपर्व हरेला हरियाली महोत्सव और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के शुभारंभ के अवसर पर 15 जुलाई 2026 को संस्कृति प्रेक्षागृह, आकाशवाणी केंद्र के निकट, देहरादून में एक भव्य संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।उन्होंने प्रदेशवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन विकास, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के साझा संकल्प को और मजबूत करेगा।
Related