दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

जनता ने देश के विकास और समृद्धि का रास्ता चुनते हुए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोक सभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में दो विशाल जन-सभाओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी असम में रहेंगे जहां वे दो विशाल रैलियों को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान पहले ही जन-आंदोलन में तब्दील हो चुका है और देश की जनता ने देश के विकास और समृद्धि का रास्ता चुनते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर सवा एक बजे रुद्रपुर (उत्तराखंड) के मैदान (जिला उधम सिंह नगर) में जन-सभा को संबोधित करेंगे। शाम पांच बजे श्री मोदी जम्मू-कश्मीर के पंचायत डुम्मी, तहसील भालवाल (जिला जम्मू), अखनूर ब्रिज के पास विशाल रैली को संबोधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल दोपहर दो बजे Dr. T Ao स्टेडियम, कालियाबोर (असम) में और अपराह्न 03:30 बजे जोरहट इंस्टीटयूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज मैदान, Teok, जोरहट में विशाल जन-सभाओं को संबोधित करेंगे।
ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की 100 से अधिक लोकसभा सीटों पर आम लोगों से सीधा संवाद कर चुके हैं। इतना ही नहीं, मेरा परिवार भाजपा परिवार, महासंपर्क अभियान, कमल ज्योति दीपावली और विजय संकल्प बाइक रैलियों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी देश के 10 करोड़ लोगों से संपर्क कर चुकी है। साथ ही, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, केन्द्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और पार्टी पदाधिकारियों ने देश के अलग-अलग लगभग 500 जगहों पर विशाल ‘विजय संकल्प’ रैलियों को संबोधित किया था और कांग्रेस एंड कम्पनी को बेनकाब किया था।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *