राजस्थानराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया की संसद में गूंजी मेहंदीपुर बालाजी धाम की महिमा, महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने दिया सनातन संस्कृति का संदेश

मेहंदीपुर बालाजी धाम का डंका ऑस्ट्रेलिया तक, विश्व मंच पर गूंजी हनुमान भक्ति

Amar sandesh दिल्ली/मेलबर्न। राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम की आस्था, सेवा और सनातन संस्कृति की गूंज अब सात समंदर पार ऑस्ट्रेलिया की संसद तक पहुंच गई है। धाम के पीठाधीश्वर महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने 10 जून को मेलबर्न स्थित विक्टोरिया संसद भवन में आयोजित भारत गौरव अवॉर्ड के 13वें अंतरराष्ट्रीय संस्करण में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर भारत की आध्यात्मिक विरासत का गौरव बढ़ाया।

इस प्रतिष्ठित समारोह में 18 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, अध्यात्म, उद्योग और पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 25 विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया।और अपने प्रेरक संबोधन में महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने भगवान श्री हनुमान जी के सेवा, भक्ति, समर्पण और मानव कल्याण के आदर्शों को विश्व मंच पर प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि “शक्ति सेवा के लिए, बुद्धि भक्ति के लिए और जीवन जनकल्याण के लिए समर्पित होना चाहिए।”

मेहंदीपुर बालाजी धाम की इस अंतरराष्ट्रीय पहचान से देश-विदेश में बसे करोड़ों श्रद्धालुओं में हर्ष का माहौल है। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह केवल मेहंदीपुर बालाजी धाम ही नहीं, बल्कि भारतीय सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का वैश्विक सम्मान है।।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *