कर्नाटकराष्ट्रीय

18 जनवरी को हैदराबाद में सजेगा मह कौथिक, तेलंगाना में दिखेगा उत्तराखंड की लोककला का जलवा

18 जनवरी को हैदराबाद में सजेगा मह कौथिक, तेलंगाना में दिखेगा उत्तराखंड की लोककला का जलवा

 

अर्जुन सिंह

तेलंगाना में निवास कर रहे उत्तराखंडी प्रवासी उत्तर भारतीयों के लिए एक विशेष सांस्कृतिक आयोजन होने जा रहा है। 18 जनवरी, रविवार अमावस्या तिथि को हैदराबाद के मेढ़चल ज़िले के एल्मपेट में।

श्री दक्षिणेश्वर केदारनाथ मंदिर ट्रस्ट के जनसहयोग से पहली बार उत्तराखंड का पर्व महा कौतिक का आयोजन होने जा रहा है। जहां आपको उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। महा कौथिक में उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकार दिवान कनवाल, कौशल्या पाण्डेय और मदन मोहन राम अपनी प्रस्तुतियाँ देते नजर आएंगे। हैदराबाद के प्रवासी उत्तराखंडी कलाकार लोकगीत, संगीत, देव डोली और ढोल-दमाऊ नृत्य के माध्यम से दर्शकों को उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराएंगे। कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड सेवा संस्थान और श्री दक्षिणेश्वर केदारनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। जिसकी अध्यक्षता ठाकुर जयपाल सिंह सनातनी द्वारा की जा रही है। आयोजन में पारंपरिक व्यंजन, मिठाइयाँ, कपड़े, प्रदर्शनी तथा विभिन्न उत्पाद के दिखाई देंगे।

Share This Post:-
Post Views: 3 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *