उत्तराखण्डदिल्लीराष्ट्रीय

वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी पी.एल. शाह ने संभाला कोटद्वार नगर आयुक्त का कार्यभार

जगमोहन ड़ागी कोटद्वार। वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी श्री पी.एल. शाह ने मंगलवार को कोटद्वार नगर निगम के नगर आयुक्त पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। निगम कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण के बाद श्री शाह ने नगर निगम की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों से विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

श्री शाह ने जिलाधिकारी श्रीमती स्वाति एस. भदौरिया से शिष्टाचार भेंट भी की। इससे पूर्व वह उत्तरकाशी में अपर जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उल्लेखनीय है कि श्री शाह वर्ष 2020–21 में भी कोटद्वार नगर आयुक्त के पद पर सेवाएं दे चुके हैं तथा हरिद्वार में भी उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक जिम्मेदारियों का कुशलता से निर्वहन किया है।

नव नियुक्त नगर आयुक्त ने कहा कि नगर क्षेत्र की साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वार्ड स्तर पर नियमित सफाई कार्यों की मॉनिटरिंग प्रणाली लागू की जाएगी ताकि शहर स्वच्छ और व्यवस्थित बना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि नगर के विकास में जनभागीदारी महत्वपूर्ण है और नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।

Share This Post:-
Post Views: 23 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *