उत्तराखण्ड

प्रवासी कुमाल्डी एकता मंच की द्वितीय विचार गोष्ठी सम्पन्न, गांव के विकास को लेकर बनी ठोस रणनीत

प्रवासियों, महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी, एकजुट होकर विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प

अमर चंद्र

कोटद्वार।जनपद पौड़ी गढ़वाल के ग्राम कुमाल्डी से जुड़े प्रवासी निवासियों द्वारा गांव के विकास और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को दुर्गापुरी, कोटद्वार स्थित अध्यक्ष अनीता नेगी के निवास पर प्रवासी कुमाल्डी एकता मंच (कोटद्वार) की द्वितीय विचार गोष्ठी आयोजित की गई।


बैठक में बड़ी संख्या में प्रवासी, स्थानीय ग्रामीण, महिला शक्ति एवं युवा साथियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे गांव के प्रति लोगों की गहरी प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से झलकी। गोष्ठी के दौरान गांव के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
मुख्य रूप से युवाओं को रोजगार के प्रति जागरूक करने, प्रवासी एवं स्थानीय ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आपसी सहयोग और सहभागिता को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठित प्रयासों से ही गांव की समस्याओं का समाधान संभव है और इसके लिए सभी का एकजुट होना अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक शिक्षाविद रमेश चंद घिल्डियाल, पृथ्वी पाल सिंह नेगी, महावीर सिंह रावत, नरेश घिल्डियाल, कृष्ण कुमार नेगी, चंद्रेश नेगी, विजय प्रसाद जखमोला, प्रकाश चन्द्र जखमोला, सतेंद्र सिंह नेगी,जगमोहन सिंह नेगी, भारत सिंह नेगी,रामपाल सिंह नेगी, पूनम घिल्डियाल, रविन्द्र सिंह, मदन सिंह नेगी, संजू देवी, जानकी देवी,सहित अनेक प्रवासी, महिला एवं युवा साथियों ने अपने विचार व्यक्त किए और गांव के विकास को नई दिशा देने का संकल्प लिया।
गोष्ठी के अंत में अध्यक्ष अनीता नेगी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सार्थक प्रयासों को निरंतर जारी रखने की बात कही। ज्ञात हो आगामी जून माह की मीटिंग महावीर सिंह रावत जी के घर पर होनी निश्चित हुई है ,7 जून 2026 को।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *