दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

सार्थक शिक्षा समिति व नेहरू युवा केंद्र ने आयोजित की चित्रकला प्रतियोगिता

दिल्ली।सार्थक शिक्षा समिति व नेहरू युवा केंद्र द्वारा मिलकर गीता कालोनी ब्लाक 1 में स्थित संस्था के कार्यालय में जल संरक्षण एवं वायु प्रदूषण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

सार्थक शिक्षा समिति समय-समय पर इस तरह का आयोजन करती रहती है संस्था ने कोरोना काल के समय भी लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद भी की ।

यह जानकारी अमर संदेश को संस्था की अध्यक्ष श्रीमती मीरा सभरवाल ने दी।

इस कार्यक्रम में 80 बच्चों ने भाग लिया और चित्रों के माध्यम से समाज को अच्छा संदेश देने की कोशिश की। इस कार्यक्रम में कविता रल्हन, गौरव कश्यप, सरिता, पूजा, कुसुम अग्रवाल,
मधुमीता आदि ने सहयोग दिया।

Share This Post:-
Post Views: 12 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *