दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

किसानों के समर्थन में राज निवास का घेराव

दिल्ली।दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि एवं मानवाधिकार विभाग के चेयरमैन एडवोकेट सुनील कुमार एवं महासचिव एडवोकेट हरीश गोला मैं एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिल्ली के कांग्रेसियों और नागरिकों से अपील करी है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय चौधरी अनिल कुमार जी के आह्वान पर किसानों के हितों के समर्थन मे 3 सूत्री काला कानून वापिस लेने की मांग के साथ साथ पेट्रोल डीजल की बेलगाम बढ़ती कीमतों के विरोध मे 15 जनवरी 2021 प्रात 11:00 बजे दिन शुक्रवार को स्थान गुरू चंदगी राम अखाड़ा पर एकत्र होकर ‘किसान अधिकार दिवस’ भारी संख्या में पहुंच कर राज निवास का घेराव कार्यक्रम को सफल बनाएं। चेयरमैन एडवोकेट सुनील कुमार ने कहा किसान इस देश का अन्नदाता है और किसान के साथ आज केंद्र की मोदी सरकार अन्याय कर रही है इसी अन्याय के विरोध में किसान अधिकार दिवस के रूप में यह सारा कार्यक्रम किसान आंदोलन के समर्थन में मनाया जायेगा। महासचिव एडवोकेट हरीश गोला ने बताया की केंद्र की तानाशाही सरकार को नींद से जगाने के लिए राजनिवास का घेराव किया जायेगा। एडवोकेट गोला ने कहां किस देश का किसान अपना खून पसीना एक कर अन्न पैदा करता है तभी हमें नसीब होता है। आज भाजपा सरकार अपनी मनमानी कर रही है और अन्नदाता को आंदोलन करना पड़ रहा है। इस लिये सभी से निवेदन है कि किसानों के हितों की आवाज उठाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार जी की आवाहन का समर्थन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Share This Post:-
Post Views: 23 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *