दिल्लीराष्ट्रीय

ऐतिहासिक महारैली की अभूतपूर्व सफलता पर एडवोकेट हरीश गोला ने इंडिया गठबंधन के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का जताया आभार

रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के प्रति जनता की जागरूकता का प्रतीक : हरीश गोला

नई दिल्ली, दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित “वोट बचाओ – देश बचाओ” महारैली एवं महा मार्च की अभूतपूर्व सफलता पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कानूनी एवं मानवाधिकार विभाग तथा ओबीसी कांग्रेस के महासचिव एडवोकेट हरीश गोला ने इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं रैली में शामिल हुए लाखों प्रतिभागियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से एडवोकेट हरीश गोला ने कहा कि आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व तथा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव जी सहित इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के आह्वान पर रामलीला मैदान में उमड़ा विशाल जनसमूह इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता लोकतंत्र, संविधान और अपने मताधिकार की रक्षा के प्रति जागरूक एवं प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि आज रामलीला मैदान से उठी जनआवाज ने पूरे देश को एक स्पष्ट संदेश दिया है कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता है, संविधान हमारी पहचान है और मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक का मौलिक लोकतांत्रिक अधिकार है। इस ऐतिहासिक आयोजन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कांग्रेस के समर्पित सिपाहियों तथा आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी सराहनीय रही।

एडवोकेट गोला ने रैली को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी साथियों, आयोजनकर्ताओं, सहयोगियों और समर्थकों का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी की एकजुटता, सहयोग और सक्रिय भागीदारी ने इस जनआंदोलन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया है।

उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र, संविधान, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा केवल किसी एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक जागरूक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें इसी एकजुटता और संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहना होगा।

अंत में एडवोकेट हरीश गोला ने इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों, उनके नेताओं, कार्यकर्ताओं, रैली में शामिल प्रत्येक प्रतिभागी एवं उनके समर्थकों का पुनः हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा कि आपका सहयोग, आपकी भागीदारी और आपका विश्वास ही लोकतंत्र की इस लड़ाई में हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ – वोट बचाओ!

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 3 =