दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

नगर निगम के स्कूल का निरीक्षण किया मयूर विहार जिला अध्यक्ष डॉ विनोद बछेती एवं निगम पार्षद बिपिन बिहारी ने

दिल्ली | मयूर विहार जिला भाजपा के अध्यक्ष डॉ विनोद बछेती ने जबसे उन्होंने जिला अध्यक्ष का पदभार संभाला है क्षेत्र में निगम के स्कूलों का भी वह समय-समय पर निरीक्षण कर निगम के स्कूलों को और बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं 13 जनवरी 2021 को जिला अध्यक्ष मयूर विहार डॉ विनोद बछेती, शिक्षा विभाग के उपनिदेशक श्री अनिल कुमार बालियान , निगम पार्षद पटपड़गंज व पूर्व महापौर श्री बिपिन बिहारी सिंह के साथ पॉकेट 4 मयूर विहार फेस -1 के निगम प्रतिभा विद्यालय के निरीक्षण के दौरान प्राइवेट स्कूलों से बेहतर व्यवस्था विद्यालय मे देखने को मिलने से जिला अध्यक्ष डॉ विनोद बछेती प्रभावित हुए और कहा की पूर्वी दिल्ली नगर निगम आर्थिक संकट से जुझने के बाद भी शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य कर रही है,

और दिल्ली नगर निगम विद्यालय में अंतिम पंक्ति के गरीब बच्चों ‌की शिक्षा के लिए शिक्षक व शिक्षिकाएं शिक्षा के माध्यम से उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रही है। लेकिन ‌दिल्ली सरकार अपने अपने स्कूलों की तारीफ करने में नहीं थक रही है, जबकि नगर निगम के प्राथमिक विद्यालय दिल्ली सरकार से बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित हैं, और बेहतर शिक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *