Post Views: 0
Amar sandesh नई दिल्ली। महाराष्ट्र के रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुनील दत्तात्रेय तटकरे ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र, महाराष्ट्र के विकास, आधारभूत संरचना, जनकल्याण तथा राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई सांसद तटकरे ने प्रधानमंत्री से विकास कार्यों को लेकर मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।
सांसद सुनील तटकरे वर्तमान में संसदीय स्थायी समिति (पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस) के अध्यक्ष भी हैं। इस महत्वपूर्ण दायित्व के तहत वे देश के ऊर्जा क्षेत्र, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय से जुड़े विभिन्न विषयों, नीतियों और परियोजनाओं की संसदीय समीक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, सड़क, सिंचाई, उद्योग, रोजगार तथा जनकल्याण से जुड़े मुद्दों को लेकर सुनील तटकरे लगातार सक्रिय रहे हैं।वे समय-समय पर केंद्र सरकार के समक्ष अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से उठाते रहे हैं, जिससे विकास परियोजनाओं को गति मिल सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद तटकरे के बीच हुई यह मुलाकात विकसित भारत 2047 के संकल्प, ऊर्जा सुरक्षा, क्षेत्रीय विकास तथा जनहित के विभिन्न मुद्दों पर केंद्र और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय का महत्वपूर्ण संकेत मानी जा रही है।
Related