Post Views: 0
Amar sandesh नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सम्राट चौधरी को बिहार में एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी का नेतृत्व बिहार के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
ओडिशा के संबलपुर में मीडिया से बात करते हुए प्रधान ने कहा कि बिहार में आज एनडीए के नए नेता का चयन हुआ है। सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुना गया है, जो उनके नेतृत्व पर गठबंधन के अटूट विश्वास को दर्शाता है।
केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी का नेतृत्व बिहार के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन और नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन व पदचिह्नों पर चलकर वे राज्य के उत्थान के लिए बेहतरीन कार्य करेंगे।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सम्राट चौधरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी के तहत वे बिहार की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल सिद्ध होंगे।
गौरतलब है कि सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है और वह बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Like this:
Like Loading...
Related