Views: 0
Amar sandesh नई दिल्ली।महिलाओं के कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विवेकानंद कॉलेज, विवेक विहार (दिल्ली विश्वविद्यालय) में 28 जनवरी 2026 को एक विशेष ओरिएंटेशन प्रोग्राम सह प्रमाणपत्र वितरण एवं कौशल विकास मेला आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे शारदा हॉल, विवेकानंद कॉलेज परिसर में संपन्न होगा।
यह कार्यक्रम नानक ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट जिसका संचालन 47 वर्षों से चली आ रही सामाजिक संस्था Exploitation Removal Board और विवेकानंद कॉलेज के संयुक्त सहयोग से संचालित कौशल विकास एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य एक ओर जहां शॉर्ट टर्म कोर्सेज के पिछले बैच के प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर प्रमाणपत्र वितरित करना है, वहीं दूसरी ओर नए उम्मीदवारों को विभिन्न कौशल आधारित पाठ्यक्रमों के प्रति जागरूक करना भी है।
नानक ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय (M/o HRD) के अंतर्गत NIOS से मान्यता प्राप्त एवं ISO 9001:2015 प्रमाणित संस्थान है तथा Skill India मिशन का अधिकृत प्रशिक्षण साझेदार भी है। संस्थान द्वारा महिलाओं के लिए इंग्लिश स्पीकिंग, मेकअप आर्टिस्ट, ड्रेस मेकिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को पाठ्यक्रमों की रूपरेखा, प्रशिक्षण प्रक्रिया और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी। कक्षाएं विवेकानंद कॉलेज परिसर में प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक संचालित होंगी। प्रत्येक कोर्स की अवधि 72 घंटे निर्धारित है। यह पहल विशेष रूप से कॉलेज छात्राओं एवं अन्य सभी आयु वर्ग की महिलाओं को ध्यान में रखकर की गई है।
इस अवसर पर शाहदरा विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक संजय गोयल, विवेकानंद कॉलेज की प्राचार्य प्रो. पिंकी मौर्य, स्किल एन्हांसमेंट कमेटी की संयोजक डॉ. शहनाज़ बेगम तथा नानक ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट व संस्था के चेयरमैन एस. के. सिंह, डायरेक्टर राजीव कुमार,सचिव सुनीता शर्मा व प्रशासनिक अधिकारी गीता जी आदि की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए नानक ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के अध्यक्ष एडवोकेट सत्येंद्र सिंह ने ‘अमर संदेश’ को बताया कि यह कार्यक्रम न केवल प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं का मनोबल बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि नए प्रतिभागियों को कौशल आधारित शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास भी है।
अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9810 220 873 पर संपर्क कर सकते हैं या QR कोड के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
Related