Post Views: 0
शिक्षाविद् नीरज मिश्रा द्वारा अमर संदेश को दी गई जानकारी के अनुसार
Amar sandesh दिल्ली, 5 अगस्त। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नचिकेता सिंह ने पौधारोपण कर किया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. नचिकेता सिंह ने कहा कि एक पेड़ लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि मां के प्रति सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने सभी से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का भी आह्वान किया।
अभियान की संयोजक डॉ. सारिका त्यागी के नेतृत्व में महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने परिसर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के इस संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने की शपथ ली।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान ने यह संदेश दिया कि मां के सम्मान में लगाया गया प्रत्येक पौधा धरती को हराभरा बनाने, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और भावी पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में एक अमूल्य योगदान है।
Related